पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाथ भट्‌टी शराब कारखाने पर दबिश 225 लीटर शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

हाथ भट्‌टी शराब कारखाने पर दबिश 225 लीटर शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर

जैनाबादबलवार टेकरी के पास हाथ भट्‌टी शराब कारखाने पर बुधवार सुबह आबकारी विभाग के अफसर-कर्मियों ने दबिश दी। यहां शराब बना रहे अनिल रघुनाथ, ओंकार धन्नालाल और रघुनाथ पांडूरंग को अमले ने गिरफ्तार किया। यहां से 225 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। शराब दो-दो लीटर के पॉलीथिन केरीबैग में भरी हुई थी। इसी तरह दहीनाला के पास से अमले ने असीरगढ़ निवासी आनंद जैस्वाल को तीन पेटी मसाला शराब ले जाते पकड़ा। दोनों जगह से जब्त की गई शराब आबकारी ऑफिस लाकर नष्ट कर दी गई। चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

आबकारी अधिकारी राजेंद्र शर्मा को बलवार टेकरी में हाथ भट्‌टी शराब बनाने की सूचना मिली थी। उन्होंने कलेक्टर जेपी आइरिन सिंथिया के निर्देश पर कार्रवाई के लिए दल बनाया। उप निरीक्षक महेंद्रसिंह गौंड के नेतृत्व में सुबह 9 बजे बलवार टेकरी पर दल ने दबिश दी। यहां अनिल, ओंकार और रघुनाथ शराब बने रहे थे। घेराबंदी कर अफसर-कर्मियांे ने तीनों को पकड़ लिया। मौके पर अफसरों ने पंचनामा बनाया। कार्रवाई में आरक्षक उत्तमकुमार दीक्षित, नरेंद्र कुमरावत, जयप्रकाश चौहान सहित अन्य जवान शामिल थे।

आबकारी विभाग ने शराब जब्त कर आबकारी कार्यालय लाई।