पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुसलखाने का जर्जर हिस्सा मकान पर गिरा, बाल बाल बचा परिवार

गुसलखाने का जर्जर हिस्सा मकान पर गिरा, बाल-बाल बचा परिवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौलतपुरा वार्ड 8 में मासूम बाबा की दरगाह के पास हादसा

ऐतिहासिक हमाम का हिस्सा गिर गया।

भास्कर संवाददाता|बुरहानपुर

दौलतपुराक्षेत्र में ऐतिहासिक गुसलखाने का एक हिस्सा भरभराकर मकान पर गिर पड़ा। इससे मकान में रह रहा परिवार बाल-बाल बचा। मलबा गिरने की आवाज सुन क्षेत्र के लोग भी दहशत में गए। गुसलखाने का हिस्सा यहां एक मकान के बाथरूम पर गिरा। गनीमत है इस दौरान यहां कोई मौजूद नहीं था। परिवार के लोग इस दौरान मकान के दूसरे कमरों में थे। मलबा गिरते ही मौके पर भीड़ लग गई। हादसा सोमवार सुबह करीब 8 बजे हुआ।

दौलतपुरा में मासूम बाबा की दरगाह के पास यह ऐतिहासिक गुसलखाना है। सोमवार सुबह इसका एक हिस्सा भरभराकर अब्दुल नईम के मकान पर गिर गया। इससे बाथरूम क्षतिग्रस्त हो गया। गुसलखाने के पास से ही आवाजाही के लिए संकरा रास्ता है। शुक्र है मलबा गिरने के दौरान यहां से कोई गुजर नहीं रहा था। इससे बड़ा हादसा टल गया। खबर लगते ही पार्षद शिवकुमार पासी भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ आक्रोश जताते हुए ऐतिहासिक इमारतों के जीर्णोद्धार की मांग की है।

5साल में 10 से अधिक बार कर चुके शिकायत

वार्डके रशीद खान, साबराबी, अब्दुल नईम ने बताया ऐतिहासिक गुसलखाना जर्जर हो गया है। मोटी दीवारों में दरारें पड़ गईं हैं। यह दिनोंदिन कमजोर होता जा रहा है। आए दिन ईंट और मलबा गिर रहा है। इसके पास 10 से अधिक मकान हैं। साथ ही आवाजाही के लिए रास्ता भी है। गुसलखाने की मरम्मत और सुरक्षा के इंतजाम के लिए वार्डवासियों ने पिछले 5 साल में 10 से अधिक बार कलेक्टर, नगर निगम, तहसीलदार को शिकायत की। बावजूद इसके आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।