पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िबजनौर से सिमी आतंकियों के फरार होने के बाद सख्ती

िबजनौर से सिमी आतंकियों के फरार होने के बाद सख्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर

उत्तरप्रदेशके बिजनौर के एक मकान में बम बनाते समय विस्फोट से घायल सिमी आतंकियों के फरार होने के बाद बुरहानपुर जिले में भी पुलिस अलर्ट हो गई है। मामले में खंडवा जेल से भागे आतंकी शामिल हैं। बिजनौर से फरार होने के बाद खंडवा सहित बुरहानपुर का खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। मोबाइल और पेट्रोलिंग टीम सहित अन्य विशेष दस्ता संदिग्ध स्थलों पर भ्रमण कर रहा है। पिछले दिनों इंदौर से आई पुलिस ने सिमी गुर्गे को ट्रांसपोर्ट नगर से गिरफ्तार किया था। शहर के कुछ इलाकों में सिमी के गुर्गों का मुवमेंट रहा है। इन इलाकों पर पुलिस सहित खुफिया तंत्र की पैनी नजर है। पुलिस का विशेष दस्ता होटल, लॉजों की जांच कर रहा है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर भी सतर्कता बरती जा रही है। सीएसपी बीपीएस परिहार ने बताया जिले की सीमाओं पर विशेष पाॅइंट बनाए हैँ। यहां तैनात अफसर-जवानों को मुश्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। आने-जाने वाले संदिग्ध वाहन और लोगों की जांच की जा रही है। असीरगढ़ और महाराष्ट्र की बार्डर पर अधिक सतर्कता बरत रहे हैं।

पुलिस अलर्ट, असीरगढ़ महाराष्ट्र बार्डर संदिग्ध क्षेत्रों में बढ़ाई सतर्कता