पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोबारा जांच में 190 लोग पात्र, बीपीएल सूची में नाम नहीं

दोबारा जांच में 190 लोग पात्र, बीपीएल सूची में नाम नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवाजीनगर वार्ड क्रमांक 47 के रहवासी बीपीएल राशन कार्ड की समस्या को लेकर सोमवार दोपहर कलेक्टोरेट पहुंचे। करीब आधा घंटा इंतजार करने के बाद लोग कलेक्टर जेपी आइरिन सिंथिया से मिले। पार्षद रविंद्र काकड़े ने उसने कहा मैडम क्षेत्र कुल 690 बीपीएल कार्ड धारी थे। सर्वे के बाद इनमें से 262 परिवार के नाम सूची से काट दिए गए। दोबारा जांच में 190 परिवार पात्र पाए गए लेकिन अब तक बीपीएल सूची में इनका नाम नहीं जोड़ा गया है। कलेक्टर ने सभी के राशनकार्ड की फोटोकॉपी मंगवाई। उन्होंने दोबारा जांच कर पात्र लोगों को उनका हक दिलाने का आश्वासन दिया।

क्षेत्र के लोग सुबह 11.30 बजे सबसे पहले महापौर माधुरी पटेल से मिले। लोगों ने उनसे समस्या के निराकरण का अनुरोध किया। लोगों ने कहा पात्र परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल कर राशन दिलवाया जाए। यहां से सभी लोग एसडीएम ऑफिस पहुंचे लेकिन एसडीएम काशीराम बड़ोले के नहीं मिलने पर सभी कलेक्टोरेट गए। यहां करीब आधा घंटा लोगों ने अफसरों को इंतजार किया। टीएल बैठक खत्म होने पर वे सीधे कलेक्टर से मिले।

रहवासियों ने कलेक्टर से कहा पात्रता के बाद भी तीन महीने से राशन नहीं मिला है। इस कारण गरीब मजदूरों को बाजार से महंगा अनाज खरीदना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा कराया गया सर्वे सही ढंग से नहीं हुआ। इस कारण यह परेशानी झेलना पड़ रही है। बीपीएल कार्ड के लिए की जा रही कागजी खानापूर्ति से लोग परेशान हो चुके हैं। उन्हें रोजाना सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाना पड़ रहे हैं। शिकायत करने वार्ड की महिलाओं सहित कई लोग पहुंचे थे।

बीपीएल राशन कार्ड की समस्या लेकर शिवाजी नगर वार्डवासी कलेक्टोरेट पहुंचे।