- Hindi News
- जांच कराए बगैर निगम ने खरवा डालकर भर दिया गड्ढा
जांच कराए बगैर निगम ने खरवा डालकर भर दिया गड्ढा
सिंधीपुराके सरदार पटेल वार्ड में छह साल पहले बनाई गई सड़क में जमकर लापरवाही बरती गई। यही कारण है कि सड़क धंस गई और इसके नीचे 25 फीट गहरा गड्ढा हो गया। गहरा गड्ढा देखकर लोग हैरत में पड़ गए। लोगों ने कहा आकार से लग रहा है यहां पहले कुआं रहा होगा। सड़क बनाने के दौरान अफसर-कर्मियों का इस ओर ध्यान नहीं जाना बड़ी लापरवाही है। करीब हफ्ता भर पहले यहां सड़क धंसने लगी थी। सोमवार को नगर निगम अमले ने गड्ढे में खरवा डालकर भराव कर दिया।
क्षेत्र की डोले मियां मस्जिद के सामने सीमेंट की बनाई गई सड़क धंस गई थी। इसके नीचे करीब 25 फीट का गड्ढा निकला। लोगों ने कहा सड़क निर्माण के लिए यहां ठीक से खुदाई नहीं की गई। ऊपरी हिस्से को ही समतल कर सड़क बना दी गई। यही कारण है कि यहां कुआं होने का पता नहीं चल सका। पार्षद रहमत साहब के मुताबिक सड़क 6 साल पहले दो लाख रुपए की लागत से विधायक निधि के तहत बनाई गई थी। बारिश के दौरान पानी रिसने से करीब एक सप्ताह पहले गड्ढे का पता चला। सोमवार को नगर निगम ने यहां सीमेंट रोड खोदा। गड्ढे से पुराने समय की ईंटें भी निकलीं। फिलहाल रोड को खोदा ही छोड़ दिया गया है। इसमें पानी का रिसाव देख पता लगाया जाएगा कि गड्ढे की वास्तविक गहराई कितनी है।
सरदार पटेल वार्ड में सड़क के नीचे निकले गड्ढे का भराव किया गया।
सामने आई इंजीनियर की लापरवाही
^रोडके नीचे गड्ढा मिलने से नगर निगम के इंजीनियर की लापरवाही सामने आई है। जांच-पड़ताल करके रोड नहीं बनाया गया। मामले की जांच की जाना चाहिए। जाकिरहुसैन, नेताप्रतिपक्ष नगर निगम बुरहानपुर
मामलेकी कराएंगे जांच
^रोडबनाने के दौरान क्या कमी रही इसकी जांच करवाई जाएगी। रोड बनाने से पहले कच्चे रास्ते को समतल करते हैं। बेस डालकर रोड बनाया जाता है। अनिलभोसले, अध्यक्षलोक निर्माण विभाग नगर निगम