- Hindi News
- सो रहे युवक को ट्रक ने रौंदा मौके पर मौत
सो रहे युवक को ट्रक ने रौंदा मौके पर मौत
सो रहे युवक को ट्रक ने रौंदा मौके पर मौत
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर
शहरके ट्रांसपोर्ट नगर में रोड किनारे सोए युवक को ट्रक ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह 6.30 बजे लोगों ने उसका शव देखा तो सकते में गए। लोगों ने तुरंत गणपति नाका थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मुताबिक हसनपुरा निवासी बशीर शेख नजीर यहां एक ट्रांसपोर्ट के पास रोड किनारे सोया था। अलसुबह ट्रक एमएच-04 डीडी-3211 ने उसे रौंद दिया। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस को ट्रांसपोर्ट नगर में ही यह ट्रक खड़ा मिला। यहां ड्राइवर-क्लीनर कोई नहीं था। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। इसके मालिक और ड्राइवर-कंडक्टर की पहचान के लिए जांच की जा रही है। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में यह हादसा हुआ। हादसे के बाद लोग सकते गए।