- Hindi News
- पांडारोल नाला पुलिया पर ट्राॅली पंक्चर होने से आधा घंटा जाम
पांडारोल नाला पुलिया पर ट्राॅली पंक्चर होने से आधा घंटा जाम
लालबागफोरलेन रोड की पांडारोल नाला पुलिया पर बुधवार दोपहर 12 बजे ट्रॉली पंक्चर हो गई। कुछ देर यहां से वाहन जैसे-तैसे निकलते रहे लेकिन दोनों तरफ से अधिक वाहन आने के कारण यहां जाम लग गया। पुलिया सहित दोनों ओर 50 से अधिक वाहन फंस गए। आधे घंटे तक लगे रहे जाम में लोग परेशान हुए। यातायात पुलिस जवानों ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से वाहन निकाले।
शनवारा से लालबाग की ओर जा रहे ट्रैक्टर एमएच-19-1371 की ट्राॅली पांडारोल पुलिया पर पंक्चर हो गई। इससे यहां जाम लग गया। होटल श्रीमाया से बीएसएनएल ऑफिस तक 50 से अधिक वाहनों के पहिए थमे रहे। यातायात पुलिस द्वारा वाहनों को निकालने के कुछ देर बाद ही पुलिया पर करीब 25 भैंसों का झुंड गया। इससे फिर जाम लग गया। भैसों के झुंड के कारण इंदौर-इच्छापुर हाईवे स्थित शनवारा चौराहे पर भी जाम लगा। यहां से कुछ भैंस भागते हुए निकलीं। इस कारण दो बाइक सवार भैसों से टकराकर रोड पर गिर पड़े।
लालबाग फोरलेन रोड की पांडारोल नाला पुलिया पर आधे घंटे जाम लग गया।