- Hindi News
- पातोंडा की टीम ने हरिद्वार में उड़ीसा को हराया
पातोंडा की टीम ने हरिद्वार में उड़ीसा को हराया
हरिद्वारमें उड़ीसा की टीम को दो अंक से हराकर सरस्वती शिशु मंदिर पांतोडा की बालक टीम बुधवार को बुरहानपुर पहुंची। यहां ग्रामीणों सहित खेलप्रेमियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ताप्ती ग्राम भारती बुरहानपुर द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर की टीम ने हरिद्वार में हुई 27वीं विद्या भारती खेल स्पर्धा में यह परचम लहराया। स्पर्धा के फाइनल मैच में पातोंडा की टीम ने उड़ीसा की टीम को 2 अंक से हराया। टीम के लौटने पर रेलवे स्टेशन पर ग्रामीणों ने कोच और खिलाड़ियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। गांव पहुंचने पर रैली निकाली गई। स्कूल पहुंचने पर स्कूल समिति ने खिलाड़ियों को शील्ड और मैडल भेंट किए।
पातोंडा की टीम ने हरिद्वार में गुजरात, छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों की टीम को हराया। स्पर्धा 10 से 14 सितंबर तक हुई। इसमें कुल 12 राज्यों की टीमों ने भाग लिया। शहर पहुंचने पर ग्रामीणों ने कोच ओमप्रकाश दय्या, अनिल चौधरी, सूरज सूर्यवंशी सहित खिलाड़ी दीपेश महाजन, करण इंगले, सचिन महाजन, रूपेश पाटील, हर्षल इंगले, पवन बावस्कर, मोहन नामदेव, अक्षय महाजन, अतुल जैस्वाल, अभिषेक जैस्वाल, रोहित महाजन, गणेश महाजन, रूपेश पाटील, हर्षल इंगले का स्वागत किया। इस दौरान रामभाऊ महाजन, काशीनाथ महाजन, योगेश जैस्वाल, विनायक बावस्कर, लक्ष्मण लश्करे, संजय रणथंबा, शांताराम महाजन सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य दीपक जगन्नाथ महाजन ने किया।
रेलवे स्टेशन पर ग्रामीणों ने कबड्डी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया।
कबड्डी विजेता लौटे, बुरहानपुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का किया स्वागत