पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलोनाइजर पर कार्रवाई के लिए लगाई गुहार

कॉलोनाइजर पर कार्रवाई के लिए लगाई गुहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलोनाइजर पर कार्रवाई के लिए लगाई गुहार

भास्कर संवाददाता|बुरहानपुर

बहादरपुररोड पर कॉलोनी में बेचे गए प्लॉट को लेकर खरीदारों ने बाबा रामदेव डेवलपर्स के मालिक के खिलाफ बुधवार को कलेक्टर जेपी आइरिन सिंथिया से शिकायत की। खरीदारों ने काॅलोनाइजर मोहन हरीकिशन चांडक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कॉलोनाइजर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं दिलाने की मांग की। इंदिरा कॉलोनी निवासी अनिल वानखेड़े ने कहा बहादरपुर रोड पर कॉलोनाइजर चांडक ने ड्रीमलैंड कॉलोनी काटकर 430 लोगों को प्लाट बेचे थे। कॉलोनाइजर ने मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं कराई हैं। लालबाग थाने और एसडीएम से भी शिकायत कर चुके है। शिकायत करने भगवानदास चंचलानी, प्रकाश नागदेव, श्रीचंद पौहानी, डीएस राजपूत पहुंचे थे।