पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेत के चबूतरे पर बैठा दिखा तेंदुआ सुबह मिले पंजों के निशान और बाल

खेत के चबूतरे पर बैठा दिखा तेंदुआ सुबह मिले पंजों के निशान और बाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर

ग्रामबोरसल और रतागढ़ के बीच एक खेत के चबूतरे पर मंगलवार रात तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। रात करीब 8 बजे बुरहानपुर से नेपानगर रहे युवक ने उसे देखा। इससे युवक घबरा गया। वह तेजी से बाइक दौड़ाकर वहां से निकल गया। सुबह खेत मालिक और ग्रामीणों को चबूतरे पर तेंदुए के पंजों के निशान और बाल पड़े दिखे। छह दिन से लगातार तेंदुआ दिखने के कारण बोरसल और रतागढ़ के लोग दहशत में हैं। किसानों ने अकेले खेत जाना बंद कर दिया है। शाम ढलने तक लोग अपने जरूरी काम निपटाकर घर लौट रहे हैं।

जानकारी अनुसार नेपानगर निवासी राजेश इंगले मंगलवार रात 8 बजे बुरहानपुर से घर लौट रहा था। बोरसल-रतागढ़ के बीच दिनकर पर्वत बेलदार के खेत में बने चबूतरे पर उसे तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। राजेश ने बाइक रोक दी। कुछ देर वह तेंदुए को देखता रहा। इसके बाद तेजी से बाइक लेकर वहां से निकल गया। सुबह खेत मालिक दिनकर बेलदार को चबूतरे पर तेंदुए के पंजों के निशान और बाल पड़े दिखाई दिए। राजेश इंगले ने बताया चबूतरे पर दिखाई देने वाला जानवर तेंदुआ ही था।

टीमें गठित, एसडीओ कर रहे मॉनीटरिंग

तेंदुआदिखने के मामले में वन विभाग की दो टीमों का गठन किया है। एसडीओ जेएस भार्गव इसकी सतत मॉनीटरिंग कर रहे हैं। एक टीम रेंजर मेहतुसिंह उईके और दूसरी अर्जुन यादव के नेतृत्व में तेंदुए को तलाश रही है। मंगलवार डीएफओ एके सिंह को खेत में मिले पंजों के निशान लकड़बग्घे के थे। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि लकड़बग्घे के अलावा तेंदुआ भी क्षेत्र में घूम रहा है। इसलिए विभाग द्वारा टीम गठित कर सतत निगरानी की जा रही है। एसडीओ श्री भार्गव ने बताया बुधवार रात दोनों टीमों ने क्षेत्र में सर्चिंग की।

चबूतरे पर तेंदुए के पंजे के निशान दिखे।