पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाताओं को जोड़ने में जुटी भाजपा और कांग्रेस

मतदाताओं को जोड़ने में जुटी भाजपा और कांग्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर

नगरीयनिकाय चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। यहां बुरहानपुर नगर निगम और शाहपुर नगर पंचायत के लिए चुनाव होना है। संभवत: नवंबर में होने वाले चुनाव को लेकर नेता-कार्यकर्ता मैदान में उतर आए हैं। भाजपा में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। भाजपा सहित कांग्रेस जमीनी स्तर पर मतदाताओं को जोड़ने में जुटी है। लोक जनशक्ति पार्टी और समता पार्टी ने महापौर पद के उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी में अब तक कोई चुनावी सुगबुगाहट शुरू नहीं हुई है।

महापौर और पार्षद की उम्मीदवारी के लिए कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं। वार्डों में इनकी सक्रियता बढ़ गई है। कांग्रेस-भाजपा ने फिलहाल उम्मीदवारों के नाम तय नहीं किए हैं। लोकसभा चुनाव के बाद से ही आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता परिदृश्य से गायब हैं। भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। वहीं कांग्रेस, लोजपा, समता पार्टी भाजपा की विफलता को लेकर मैदान में उतरेगी। भाजपा अपनी सीट कायम रखने तो कांग्रेस परिवर्तन का नारा लेकर एड़ी-चोटी का जोर लगाएगी।

भाजपाने शुरू किया परिवार संपर्क अभियान

भाजपाने सोमवार से परिवार संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। घर-घर जाकर कार्यकर्ता योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर मतदाताओं की संख्या बढ़ाई जा रही है। चर्चा है कि महापौर के लिए पूर्व महापौर अतुल पटेल एक बार फिर दावेदारी करेंगे। जिला महामंत्री अनिल भोसले और रमेश पाटीदार भी दावेदारी के लिए मेहनत कर रहे हैं। हालांकि पार्टी स्तर से सर्वे में लोगों की राय जानने के बाद उम्मीदवारों की घोषणा किए जाने की बात कही जा रही है।

10सदस्यीय टीम तय करेगी उम्मीदवारों के नाम

एकसप्ताह बाद कांग्रेस के पर्यवेक्षक बुरहानपुर आएंगे। वे नगर निगम और नगर पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करेंगे। इसके लिए वरिष्ठ नेताओं की 10 सदस्यीय टीम गठित की जाएगी। टीम वार्डों में जाकर आमजन और कार्यकर्ताओं से रूबरू होगी। भाजपा, कांग्रेस को लेकर लोगों की राय जानेगी। पार्टी से युवाओं को जोड़ा जाएगा। जिलाध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी ने बताया पार्टी युवाओं को मौका देगी। शहर में महापौर पद के लिए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतिसिंह राठौर, सचिव उबेद शेख की दावेदारी की चर्चा है।

लोजपा, समता पार्टी से