शहर में दिनभर धूप, दोपहर बाद छाए बादल
शहर में दिनभर धूप, दोपहर बाद छाए बादल
बुरहानपुर| पिछलेकुछ दिन से हो रही बारिश से लोगों को बुधवार को राहत मिली। दिनभर धूप खिली रही। दोपहर में कुछ देर के लिए हल्के बादल छाए। लेकिन बाद में फिर धूप निकल आई। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 0.18 इंच बारिश दर्ज की गई। इस साल अब तक 40.98 इंच बारिश हुई है। पिछले साल 1 जून से 17 सितंबर तक 50.13 इंच बारिश हुई थी।