बाप-भाई और जीजा के खिलाफ शिकायत
बाप-भाई और जीजा के खिलाफ शिकायत
बुरहानपुर| नेपानगरथाना क्षेत्र में एक महिला ने बाप, भाई और जीजा के खिलाफ एसडीओपी किरण लश्करकर से शिकायत की है। मामला जिस्मफरोशी से जुड़ा बताया जा रहा है। बताते हैं महाराष्ट्र निवासी महिला ने पिता, बड़े भाई और जीजा पर ज्यादती करने और जिस्मफरोशी का आरोप लगाया है। महिला तलाक के बाद अपने परिचित के यहां रह रही है।