- Hindi News
- पूर्णिमा को बिजली की बचत का संदेश देंगी महापौर
पूर्णिमा को बिजली की बचत का संदेश देंगी महापौर
पूर्णिमा को बिजली की बचत का संदेश देंगी महापौर
बुरहानपुर| बिजलीकी बढ़ती खपत को देखते हुए महापौर माधुरी पटेल ने बचत के लिए पहल की है। इसके तहत उन्होंने पूर्णिमा की रात तीन स्ट्रीट लाइट बंद रखने का निर्णय लिया है। इसको लेकर उन्होंने बिजली कंपनी को पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा पूर्णिमा की रात में चंद्रमा का प्रकाश पर्याप्त होता है। सड़कों पर तीन स्ट्रीट लाइट बंद रखकर बिजली की बचत की जा सकती है।