पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऐपे ने मारा कट, बाइक सवार दो युवक घायल

ऐपे ने मारा कट, बाइक सवार दो युवक घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर

डवालीकलांरोड पर बुधवार दोपहर 3.30 बजे एेपे ने बाइक को कट मार दी। इससे बाइक सवार दो युवक रोड पर गिरकर घायल हो गए। घायल भगतसिंग सुतासिंग और ओमप्रकाश गंगाराम को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल लाया गया। यहां घायलों के परिजन का एंबुलेंस ड्राइवर से विवाद हो गया। परिजन घायलों को निजी अस्पताल ले जाने की बात पर अड़े थे। विवाद के दौरान अस्पताल में भीड़ लग गई। बाद में ओमप्रकाश को निमाड़ अस्पताल ले जाया गया। भगतसिंग को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

दोपहर 3 बजे भगतसिंग और ओमप्रकाश डवालीकलां से नेपानगर जा रहे थे। डवालीकलां के पास 3.30 बजे एेपे ने बाइक को कट मार दी। दोनों गंभीर घायल हो गए। परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस ड्राइवर से घायलों को निमाड़ अस्पताल पहुंचाने को कहा। ड्राइवर ने कहा विभागीय आदेश हैं घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जाए। उसने परिजन को जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। ड्राइवर द्वारा घायलों को जिला अस्पताल लाए जाने पर यहां विवाद हो गया।