- Hindi News
- अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की
अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की
डॉ. ड्यूटी के दौरान कक्ष में घुस रहा था युवक
सिटीरिपोर्टर| बुरहानपुर
रविवारको सुबह जिला अस्पताल में एक युवक ने सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की। युवक डॉक्टर ड्यूटी के दौरान कक्ष में घुस रहा था। दरवाजे पर खड़े सुरक्षा गार्ड ने उसे रोक लिया। इस पर युवक सुरक्षा गार्ड को दो, चार थप्पड़ जड़ दिए। इस पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल के अन्य कर्मचारी जमा हो गए। किसी तरह विवाद शांत कराया।
जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे डॉ. एमपी गर्ग कक्ष में मरीजों की जांच कर रहे थे। इस दौरान दौलतपुरा निवासी गोलू रतन अंदर घुसने लगा। दरवाजे पर खड़े सुरक्षा गार्ड प्रभाकर किशन ने उसे अंदर जाने से रोका। इस पर गोलू सुरक्षा गार्ड पर भड़क गया। दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। गोलू ने प्रभाकर को थप्पड़ जड़ दिया। सभी सिविल सर्जन डॉ. केएम गुप्ता के पास पहुंचे। डॉ. गुप्ता ने बात सुनकर युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने को कहा। इस पर प्रभाकर ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।
चायबनाते समय भभका स्टोव, महिला जली
बुरहानपुर|अड़गांवमें दोपहर चाय बनाते समय स्टोव भभक गया। इससे चाय बना रही आशाबाई बसंत आग की चपेट में गई। महिला 30 प्रतिशत जली है। वह परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।