पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेशन पर पेंट्री संचालक को अवैध वेंडरों ने पीटा

स्टेशन पर पेंट्री संचालक को अवैध वेंडरों ने पीटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार सुबह पठानकोठ एक्सप्रेस में हुई मारपीट

सिटीरिपोर्टर| बुरहानपुर

रेलवेस्टेशन पर पेंट्री संचालक ने अवैध वेंडरों पर मारपीट का आरोप लगाया। पेंट्री संचालक रविवार सुबह 8.20 बजे पठानकोठ एक्सप्रेस में पानी सहित अन्य सामान यात्रियों को दे रहा था। इस दौरान ट्रेन में चढ़े 7 अवैध वेंडरों ने विवाद किया। अवैध वेंडरों ने पेंट्री संचालक के साथ जमकर मारपीट की। इससे वह घायल हो गया। उधर दूसरे पक्ष के युवक ने पुरानी बात पर पेंट्री संचालक द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया। पेंट्री संचालक जुनैद इकबाल ने बताया मैं पिछले 6 साल से पेंट्री संचालित कर रहा हूं। रविवार को सुबह पठानकोठ एक्सप्रेस में अवैध वेंडर मोहम्मद सरजात अपने साथी सलीम, शकुर, याकूब, तनवीर, सरफराज, राजेश के साथ घुसा और मारपीट शुरू कर दी। उधर मोहम्मद सरताज की मां ने बताया जुनैद ने दो साल पहले भी लड़ाई, झगड़ा किया था। मामला कोर्ट में है। जुनैद कोर्ट से मामला वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है।