पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 51 कलश शिरोधार्य कर निकली मातृ शक्ति, आज होगी स्थापना

51 कलश शिरोधार्य कर निकली मातृ शक्ति, आज होगी स्थापना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमद्पावन प्रज्ञा पुराण कथा की शुरुआत मंगल कलश यात्रा से हुई। रविवार को 51 कलश शिरोधार्य कर मातृ शक्ति शहर के प्रमुख मार्ग से निकली। शिकारपुरा स्थित गायत्री शक्ति पीठ में आज कलश की स्थापना होगी। आज दोपहर 3 बजे से श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ होगा। रविवार सुबह 9.15 बजे महाजनापेठ स्थित बालाजी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। यहां बालाजी महाराज, गायत्री मां और गणपति बप्पा का पूजन हुआ। श्रीकृष्ण और बलराम की मनोहारी झांकी भी निकाली। यात्रा पांडूमल चौराहा, राजपुरा, सिलमपुरा, संजय नगर से शिकारपुरा स्थित शक्ति पीठ पहुंची। सोमवार सुबह 6.30 से 8.30 बजे तक ध्यान और योग प्राणायाम होगा। दोपहर 3 बजे से श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा शुरु होगी। कथा का वाचन हरिद्वार के डॉ. पाटीदार करेंगे। तीन दिन तक शाम 6 बजे तक कथा चलेगी। 12 फरवरी को 24 कुंडीय महायज्ञ और विभिन्न संस्कार होंगे।

यात्रा में कलश शिरोधार्य कर चलती महिलाएं।