पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता संग अमन चैन का संदेश दिया

स्वच्छता संग अमन-चैन का संदेश दिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दाउदीबोहरा समाज के 52वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब के जन्मोत्सव पर रविवार को जुलूस निकला। जुलूस में हकीमी स्काउट बैंड की धुन पर कदम ताल मिलाकर चले। बैंड पर देश भक्ति गीत की धुन भी बजी। सैयदना साहब के संदेश पर आधारित झांकी में स्वच्छता और बैनर पर स्लोगन से अमन-चैन का संदेश दिया।

सुबह 9 बजे शहर आमिल हुजेफा पुनावालो की सदारत में अंडा बाजार स्थित जक्वी हवेली बोहरा मस्जिद से जुलूस निकाला। जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया। जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए नज्मी मस्जिद में पहुंचा। यहां आमिल साहब को हकीमी स्काउट की ओर से सलामी दी। जुलूस का संचालन अंजुमन जक्वी जमात कमेटी और शवाब-ईद-इज-जहाबी द्वारा किया। जुलूस में दरगाह-ए-हकीमी प्रबंधक शेख अली मोहम्मद, शेख सैफउद्दीन मन्नान, शेख जाकीर श्यामअलक, शेख अब्दुल हुसैन जीनवाला, शेख शाकीर लुकमानजी, शेख मोईज फिदवी, शेख फैयाज हुसैन, मुल्ला अबुल हसन, मुल्ला शब्बीर जफर, मुल्ला हसन जकी, मुल्ला अलीअजगर टाकलीवाला, मुल्ला जफर खानबहादुर, मुल्ला फिरोज मोतीवाला, परवेज भाई खानबहादुर, मुल्ला जैनउद्दीन हवेलीवाला, अलताफ हुसैन घासलेटवाला, अली अजगर मॉडर्न, तालीब हुसैन शमीम, शकीर खान बहादुर, जुल्फकार बदरी, अब्बास गैसवाले, युसूफ श्यामअलक, उजेफा भाई दरगाह, आमीर भाई सीमेंटवाले सहित अन्य शामिल हुए।

बोहरा समाज ने जुलूस निकाला जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा।