जिपं में भाजपा-कांग्रेस ने जीती 3-3 सीट
पॉलीटिकल रिपोर्टर|बुरहानपुर
जिलापंचायत की 6सीटों पर भाजपा और कांग्रेस को बराबरी में जीत मिली। जनपद में 17 पर भाजपा के सदस्यों का कब्जा रहा। जबकि कांग्रेस को सिर्फ 8 सीट पर संतोष करना पड़ा। रविवार को मोहम्मदपुरा पॉलीटेक्निक कॉलेज में मतगणना में यह स्थिति स्पष्ट हुई। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर विजेता प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है।
पॉलीटेक्निक कॉलेज में सुबह 7.30 बजे से जिला और जनपद पंचायत सदस्यों के मतों की गणना शुरू हुई। सुरक्षा के मद्देनजर कॉलेज परिसर में 200 से अधिक अफसर-जवान तैनात रहे। 100 मीटर दूर बेरिकेड लगाकर समर्थकों को रोक दिया। अंदर प्रत्याशियों के एजेंट आंकड़े जुटाते गए। बाहर समर्थकों तक अन्य एजेंट रूझान पहुंचाते गए। जैसे-जैसे पक्ष में मतों की संख्या बढ़ती गई। जोश-खरोश के साथ समर्थक नारे लगाते रहे। कई प्रत्याशियों के रूझान कम आने पर समर्थक मायूस होकर लौटते गए। दोपहर 12 तक यह सिलसिला चलता रहा। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो गई। जीतने के बाद प्रत्याशी समर्थकों के बीच पहुंचे। फूल माला पहनाकर समर्थकों ने चहेते नेता को कंधों पर उठाया और खूब नाचे। डीजे और ढोल-ताशों की धून पर जमकर थिरके।
तीसरे चरण में 22 फरवरी को खकनार जनपद की 90 पंचायतों में मतदान होगा। खकनार पंचायतों की मतगणना 25 फरवरी को होगी। 27 फरवरी को दोनों जनपद और 28 को जिला पंचायत के विजयी सदस्यों की विधिवत घोषणा होगी। खकनार में जिला पंचायत के चार और जनपद के 25 सदस्यों के लिए चुनाव होगा। 90 पंचायतों में से पांच पंचायतों में निर्विरोध सरपंच चुने जा चुके है। सरपंच के लिए सिर्फ 85 पंचायतों में चुनाव हाेगा।
विजेतासरपंच और पंच की घोषणाा आज
बुरहानपुरजनपद की 77 पंचायतों के विजयी सरपंचों की घोषण आज होगी। जनपद सभा कक्ष में सुबह 8 बजे से मतों का सारणीकरण किया जाएगा। इसको लेकर एसडीएम सहायक अफसर केआर बड़ोले ने जनपद सभाकक्ष का निरीक्षण किया। जनपद सीईओ राकेश शर्मा ने तैयारियों की जानकारी दी।
2बार कराई पुनर्मतगणना
वार्डनंबर 4 से अनारबाई श्रवण राठौर 42 वोट से जीती। अनारबाई ने भाजपा की शारदा किशोर पाटील को हराया। शारदा ने दो बार पुनर्मतगणना कराई। पहली गणना में 300 का अंतर था। पुनर्मतगणना में 252 तीसरी बार की गणना में अंतर 42 मत पर पहुंचा। दो बार पुनर्मतगणना कराने पर भी अनारबाई ही जीती।
जीत के बाद भाजपा के महापौर अनिल भोसले, संभाजी सगरे, अमित मिश्रा जश्न मनाते नजर आए।
कांग्रेस टीम जीत के बाद फोटो सेशन कराते हुए।
हार के बाद ठाकुर दंपती मायूस होकर लौटे
वार्डनंबर 5 से भाजपा के गुलचंदसिंह बर्ने 70 वोट से जीते। गुलचंदसिंह ने निर्दलीय सुरेंद्रसिंह ठाकुर को मात दी। पार्टी विरोधी काम करने पर सुरेंद्रसिंह को कांग्रेस से निकाल दिया था। वार्ड नंबर 3 से अर्चना योगेश महाजन ने जयश्री ठाकुर को करीब 1 हजार वोट से हराया। जयश्री ठाकुर सुरेंद्रसिंह की प|ी है। हार के बाद दोनों पति-प|ी मायूस होकर घर लौट गए।
पूर्व जनपद अध्यक्ष पति हारे
वार्डनंबर 6 से पूर्व जनपद अध्यक्ष संगीता के पति नगीन संयास की बुरी हार हुई। नगीन संयास हार के तीसरे पायदान पर रहे। यहां से कांग्रेस के कैलाश यावतकर 163 मतो से जीते। कैलाश ने प्रदेशाध्यक्ष सांसद नंदकुमारसिंह चौहान के करीबी सुभाष कोली को हराया। 1 नंबर वार्ड से कांग्रेस के अंतरसिंह बर्डे 2950 वोट के अंतर से विजयी हुए। अंतरसिंह ने अनरसिंह और पूर्व सरपंच सुभान को हराया।