पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक एकड़ में 50 हजार सालाना कमाई दे रहा कश्मीरी अमरुद

एक एकड़ में 50 हजार सालाना कमाई दे रहा कश्मीरी अमरुद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाहरसे अनार सा दिखने वाला अमरूद इन दिनों बाजार में खूब बिक रहा है। इसे खरीदने वाले भी आश्चर्य चकित हैं। ऊपर से लाल और अंदर से सफेद अमरूद बाजार में 30 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। अलग प्रजाति का होने से इसकी मांग भी अधिक है। जिला मुख्यालय से सटे बगमार में कश्मीरी किस्म की प्रजाति के अमरूद पैदा किए जा रहे हैं। यहां के किसान योगेंद्र पाल ने 20 वर्ष पहले अपनी एक एकड़ भूमि पर अमरूद के करीब 125 पौधे लगाए थे। अनुकूल वातावरण नहीं मिलने से कई पौधे नष्ट हो गए। मात्र 70 पौधे रह गए जो अब वृक्ष बनकर फल भी दे रहे हैं।

किसान श्री पाल द्वारा लगाए गए अलग प्रजाति के अमरूदों की पंधाना, बुरहानपुर, खरगोन में खूब मांग है। किसान योगेंद्र पाल की एक एकड़ भूमि पर 8-8 फीट की दूरी पर अमरूद के करीब 70 वृक्ष हैं। जनवरी से मार्च तक हर वृक्ष से 5 क्विंटल फल निकलते हैं। श्री पाल ने बताया इस बार बाजार में मांग अधिक और फल कम आए। पिछले पांच सालों से यह 40 रुपए किलो तक बिका था। इस बार भी मांग अधिक है लेकिन पूर्ति नहीं होने पर खंडवा, पंधाना आसपास के क्षेत्रों में ही इसे बेचा गया। कश्मीरी अमरूद की पैदावार पूरे जिले में केवल बगमार में ही हो रही है। किसान श्री पाल ने बताया 20 वर्ष पहले वे कश्मीर गए थे। तब उन्होंने वहां पर इस प्रजाति के अमरूद को देखा था। वहां से कुछ बीज लेकर अपने खेत के एक हिस्से में इसकी बिजाई की। जलवायु अनुकूल नहीं हुई तो कुछ पौधे मुरझा गए। कुछ पौधे पनप गए और आज वृक्ष बनकर 50 हजार रुपए सालाना की कमाई दे रहे हैं।