पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 40 से अधिक वन अधिकार पट्‌टे निरस्त किए

40 से अधिक वन अधिकार पट्‌टे निरस्त किए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
40 से अधिक वन अधिकार पट्‌टे निरस्त किए

बुरहानपुर | पिपरीपंचायत के वनग्राम चिड़ियापानी चमेली बीट में रह रहे 40 से अधिक आदिवासियों के पट्‌टे वन विभाग ने निरस्त कर दिए हैं। जारी हुई पहली सूची में सभी लोगों के नाम थे। शुक्रवार को जारी हुई दूसरी सूची में कई लोगों के नाम काट दिए गए। सिर्फ 4 लोगों को ही पात्र घोषित किया गया है। पट्‌टे निरस्त करने की शिकायत लेकर आदिवासी मंगलवार को कलेक्टोरेट पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर जेपी आइरिन सिंथिया से मामले की शिकायत की। कलेक्टर ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। चिड़ियापानी चमेली बीट से जिला मुख्यालय पहुंचे आदिवासी सदाशिव दगड़ू, गठसिंह, राजासिंह, डेमरिया अन्ना ने बताया हम वनभूमि पर 25 से अधिक साल से रह रहे हैं।