हटाया अतिक्रमण जब्त किए बोर्ड
हटाया अतिक्रमण जब्त किए बोर्ड
बुरहानपुर | यातायातपुलिस ने मंगलवार शाम शहर के गांधी चौक और सुभाष चौक में कार्रवाई की। यातायात सूबेदार के साथ बाजार में निकले जवानों ने रोड किनारे रखे दुकानों के बोर्ड जब्त किए। यातायात सूबेदार आशीष तिवारी शाम करीब 6.30 बजे कार्रवाई के लिए अमले के साथ बाजार में निकले। अमला सबसे पहले सुभाष चौक पहुंचा। यातायात जवानों ने दुकानों के बाहर पसरा सामान हिदायत देकर हटवाया। रोड पर खड़े हाथ ठेलों को किनारे पर दुकानों के पास खड़े करवाया।