जननी एक्सप्रेस ने मारी ठेले को टक्कर
जननी एक्सप्रेस ने मारी ठेले को टक्कर
निंबोला | निंबोलाबस स्टैंड पर जननी एक्सप्रेस ने हाथ ठेले को टक्कर मार दी। इससे ठेले वाले को मामूली चोट आई है। ठेला भी क्षतिग्रस्त हो गया। हाईवे पर अचानक टक्कर होती देख लोग सहम गए। हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं होने से सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान कुछ देर के लिए बस स्टैंड पर भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही निंबोला थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। जानकारी अनुसार जननी एक्सप्रेस एमपी-68 टी-0138 इंदौर से बुरहानपुर लौट रही थी। मंगलवार सुबह 9 बजे निंबोला बस स्टैंड पर उसके ड्राइवर ने हाथ ठेले को पीछे से टक्कर मार दी। इससे ठेला चालक मंगल पूना को पैर में मामूली चोट आई। ठेला भी क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों के अनुसार हादसा यहां ढलान पर हुआ। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।