- Hindi News
- ई अटेंडेंस : 3 हजार में सेे 1600 शिक्षकों ने ही कराया पंजीयन
ई-अटेंडेंस : 3 हजार में सेे 1600 शिक्षकों ने ही कराया पंजीयन
ई-अटेंडेंस : 3 हजार में सेे 1600 शिक्षकों ने ही कराया पंजीयन
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर
जिलेके तीन हजार शिक्षकों में से अब तक सिर्फ 1600 शिक्षकों ने ही ई-अटेंडेंस के लिए पंजीयन कराया है। 1400 शिक्षक पंजीयन से अब भी बाकी हैं। शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद एंड्राइड मोबाइल खरीदने को लेकर शिक्षकों ने विरोध जताया था। लेकिन प्रशासन की समझाइश के बाद जिले में एंड्राइड मोबाइल खरीदने वाले शिक्षकों की संख्या बढ़ रही है। अब तक 1600 शिक्षकों ने एंड्राइड मोबाइल खरीद लिया है। इन्होंने मोबाइल में ई-अटेंडेंस एप्लिकेशन डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। शिक्षक स्कूल पहुंचने पर पंच इन और छुट्टी होने पर पंच आउट कर रहे हैं। कुछ जगह नेटवर्क नहीं मिलने से शिक्षक आॅफ लाइन अटेंडेंस लगवा रहे हैं।
यहहै ई-अटेंडेंस
ई-अटेंडेंसएप्लिकेशन एंड्राइड मोबाइल में प्ले स्टोर से डाउनलोड करते हैं। इस एप्लिकेशन से शिक्षक की लोकेशन पता चल जाती है। शिक्षक कहां से अटेंडेंस लगवा रहा है। ई-अटेंडेंस एप्लिकेशन में शिक्षक का नाम, मोबाइल ईएमआई नंबर, स्कूल का नाम सहित अन्य जानकारी भरी जा रही है। जहां नेटवर्क नहीं मिल रहा है वहां शिक्षक ऑफ लाइन अटेंडेंस लगा रहे हैं। नेटवर्क मिलने पर अटेंडेंस की जानकारी अपलोड हो रही है।