भाजपा का सदस्यता अभियान जारी
भाजपा का सदस्यता अभियान जारी
बुरहानपुर | जिलाध्यक्षदिलीप श्राफ की अध्यक्षता में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिला कार्यालय में सुबह 10.30 बजे से हुई बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर रूपरेखा बनाई गई। सह मीडिया प्रभारी विवेक श्रीमाली ने बताया 11 दिसंबर को हितग्राही सम्मेलन और जनधन योजना के तहत हितग्राहियों के खाते खुलवाना, 12 दिसंबर को युवा मोर्चा द्वारा प्रमुख चौराहों और स्कूल-कॉलेजों में सदस्यता अभियान चलाना, 13 दिसंबर को मंडल द्वारा सदस्यता अभियान चलाना शामिल है। 14 दिसंबर को नेपानगर, बुरहानपुर, शाहपुर में सफाई अभियान, 25 दिसंबर को जिले के मंडलों में सफाई अभियान चलाना शामिल है।