पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्रवाई से बचने के लिए हेलमेट खरीद रहे

कार्रवाई से बचने के लिए हेलमेट खरीद रहे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईकोर्ट के आदेश के बाद यातायात पुलिस बाइक सवारों पर सतत कार्रवाई कर रही है। सरकारी अफसर-कर्मियों पर खास ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। लगातार की जा रही कार्रवाई में अब तक 400 के करीब चालान बनाकर 40 हजार रुपए जुर्माना वसूला जा चुका है। यातायात जवान चौराहों पर खड़े रहकर बाइक सवारों पर नजर बनाए हुए हैं।

अब तक बनाए 400 चालान

भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर

हेलमेटपहनने की अनिवार्यता के हाईकोर्ट ने आदेश के बाद शहर में यातायात पुलिस कार्रवाई कर रही है। इससे बचने के लिए लोगों ने नया रास्ता ढूंढ निकाला है। वे दिखावे के लिए फाइबर के सस्ते हेलमेट खरीद रहे हैं। यातायात पुलिस की रोजाना की जा रही जांच और कार्रवाई में यह बात सामने आई। पता चला सस्ते फाइबर के हेलमेट की बिक्री अचानक बढ़ गई है। यातायात पुलिस सभी को मेटल के आईएसआई मार्क वाला हेलमेट खरीदने की सलाह दे रही है। यातायात सूबेदार आशीष तिवारी ने बताया फाइबर के हेलमेट मजबूत नहीं हैं। गिरने से यह टूट जाएंगे। इससे सुरक्षा नहीं होगी। आईएसआई मार्क वाला हेलमेट मेटल से बना होता है। फाइबर के हेलमेट 400 से 600 रुपए में बिक रहे हैं। जबकि 700 से 1200 रुपए तक आईएसआई मार्क का मेटल हेलमेट खरीदा जा सकता है। कुछ रुपए बचाने के लिए लोग जान खतरे में डाल रहे हैं। जांच में कई बाइक सवार ये नकली हेलमेट पहने मिले। यातायात सूबेदार आशीष तिवारी ने बताया हेलमेट सही तरीके से पहनाना आना चाहिए। कार्रवाई के दौरान बाइक सवारों को इसका सही तरीका बताया जा रहा है। सबसे पहले हेलमेट की स्ट्रीप खोलकर सिर पर पहने। हेलमेट का कांच बंद करें। इसके बाद स्ट्रीप की क्लिप लगा लें। क्लिप लगाना बहुत जरूरी है।