पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक की टक्कर से दाे गाय की मौत

ट्रक की टक्कर से दाे गाय की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रक की टक्कर से दाे गाय की मौत

बुरहानपुर | इंदौर-इच्छापुरहाईवे पर असीरगढ़ के पास बुधवार शाम 7.30 बजे ट्रक और पिकअप की टक्कर हो गई। इससे पिकअप में सवार निंबोला निवासी गाेविंद तुकाराम और ड्राइवर रामप्रसाद रामलखन घायल हो गया। दोनों को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक एमपी-09 एचजी-2826 इंदौर जा रहा था। पिकअप एमपी-09 एलई-3588 को उसने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक ओंकार चारण के टपरे में जा घुसा। इससे दो गाय की मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर भाग गया।

आर्टआॅफ लिविंग का सत्संग आज

बुरहानपुर | आर्टआॅफ लिविंग का साप्ताहिक सत्संग गुरुवार रात 9 बजे इंदिरा कॉलोनी में डॉ. अजय श्राफ के निवास पर होगा। व्यक्तित्व विकास केंद्र के विजय मेहता, राजरानी मेहता, राजेंद्र पवार, दिलीप गुप्ता, विजय दुंबवानी ईश्वरीय आराधना, गुरुभक्ति आधारित भजनों की प्रस्तुति देंगे। डॉ. शिरीष श्राफ और संस्था के प्रशिक्षक संतोष देवताले का वैवाहिक वर्षगांठ पर अभिनंदन किया जाएगा। प्रशिक्षिका स्नेहा मुंगी 14 दिसंबर को होने वाले योगाथान सेमीनार की जानकारी देंगीं।

स्थापनादिवस पर काव्य संध्या कल

बुरहानपुर | बीकनसोशल एंड कल्चरल आर्गेनाइजेशन के तीसरे स्थापना दिवस पर 12 दिसंबर शाम 7 बजे से ज्ञानवर्धिनी सभागृह में काव्य संध्या होगी। सचिव संदीप शर्मा ने बताया सतीश सागर उज्जैन, कमल चौधरी उज्जैन, अरविंद सनन उज्जैन, सुभाष मंगल जीरापुर, राजेंद्र देवधर दर्पण इंदौर, डॉ. शारदा बड़नगर, जय यादव नेपानगर, नरसिंह इनानी बागली, वासुदेव शर्मा प्रणय बागली रचना प्रस्तुत करेंगे। संस्था अध्यक्ष मंसूर सेवक, सचिव संदीप शर्मा ने बताया मुख्य अतिथि महापौर अनिल भोसले, विशेष अतिथि पूर्व महापौर अतुल पटेल, माधुरी पटेल, पूर्व विधायक हमीद काजी, डॉ. पीके जायसवाल, पार्षद विनोद पाटील रहेंगे। उज्जैन के साहित्यकार वासुदेव शर्मा प्रणय अध्यक्षता करेंगे।