पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ई शक्ति महिलाओं को डिजिटल, इंटरनेट में साक्षर करने की पहल कलेक्टर

ई-शक्ति महिलाओं को डिजिटल, इंटरनेट में साक्षर करने की पहल -कलेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{10 दिनी प्रशिक्षण दिया जाएगा, 4700 महिलाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य

भास्करसंवाददाता | बुरहानपुर

मप्रशासन द्वारा महिलाओं के लिए डिजिटल और इंटरनेट के प्रति साक्षरता अभियान ई-शक्ति शुरू किया है। शासन ने गूगल इंडिया के सहयोग से यह पहल की है। जिले में ई-शक्ति अभियान के तहत 10 दिनी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें महिलाओं को ऑनलाइन होने की ओर पहला कदम, इंटरनेट की दुनिया का परिचय और अन्य जानकारी दी जाएगी। गुगल इंडिया की टीम द्वारा प्रशिक्षण रोजाना 2 सत्र में 2 से 3 घंटे तक दिया जाएगा। जिले में 4700 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य मिला है।

कलेक्टर जेपी आईरिन सिंथिया ने बैठक लेकर अफसरों को इसकी तैयारी के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ई-शक्ति डिजिटल इंटरनेट अभियान का अवलोकन किया। जिले में ई-शक्ति परियोजना के तहत कलेक्टर कैंपेन लीडर होंगी। अपर कलेक्टर प्रकाश रेवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सहायक नोडल अधिकारी ई-गवर्नेंस प्रबंधक आशीष जैन, परियोजना के स्टेक होल्डर विभागों के जिला प्रमुख की भी सहभागिता होगी। बैठक में ई-गवर्नेस प्रबंधक आशीष जैन ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण संबंधी विस्तार से जानकारी दी। ई-शक्ति अभियान के तहत प्रशिक्षण में इंटरनेट की मूल बातों को समझना, लैपटॉप, मोबाइल पर इंटरनेट ब्राउन करना, खोज का उपयोग (गुगल), स्थानीय भाषा में खोजना, गूगल ट्रांसलेट का स्थानीय भाषा में बदलने के लिए उपयोग करना, ऑनलाइन वीडियो खोजने, देखने के लिए यू-ट्यूब का इस्तेमाल करना, ई-मेल, जीमेल का परिचय और अकाउंट शुरू, मेल भेजना, गूगल मैप्स का उपयोग, सोशल मीडिया और त्वरित संदेश के बारे में जागरूकता जैसे (फेसबुक और व्हाट्सअप आदि) का उपयोग करना बताया जाएगा।

जिला स्तर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत 748 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, सुपरवाइजर, 573 एएनएम, आशा कार्यकर्ता, 2000स्कूल शिक्षक, हाईस्कूल, हायर सेकंडरी की छात्राएं, 262 उच्च शिक्षा प्राध्यापक और छात्राएं, 31 गृह (पुलिस विभाग), 1000 पंचायत और ग्रामीण विकास स्व सहायता समूह की सदस्य, 138 स्थानीय निकाय कर्मचारी नगर निगम की सफाई कर्मचारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।