पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुजुर्ग माता पिता की देखभाल नहीं करने वालों पर होती है कार्रवाई

बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल नहीं करने वालों पर होती है कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संविधानने देश के हर नागरिक को समान अधिकार दिए हैं। इनका हनन करने वालों के लिए सजा का प्रावधान है। माता-पिता सहित बुजुर्गों के लिए भी अधिकार अधिनियम बनाया है। माता-पिता की देखभाल और सेवा नहीं करने, बीमारी में इलाज नहीं कराने, खाना नहीं देने और उन्हें घर से निकाल देने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है। मानव अधिकार आयोग हर व्यक्ति के अधिकारों का ध्यान रखता है। समय-समय पर सरकार से सिफारिश कर कानून बनवाता है। किसी के अधिकार का हनन होता है तो वह थाने में भी रिपोर्ट कर सकता है। पुलिस हर समय आपके अधिकारों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए तत्पर है।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर बुधवार को शाहपुर के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में हुई संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए सीएसपी बीपीएस परिहार ने यह बात कही। दमुख्य अतिथि बुरहानपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर अनिल भोसले ने कहा समाज में बुजुर्गों को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। वे हमारे मार्गदर्शक हैं। उनका सम्मान करना हमारी संस्कृति है। ये वे धरोहर हैं जिनके बताए मार्ग पर चलने से हम हर क्षेत्र में कामयाब होते हैं। संयुक्त परिवारों के विघटन के कारण बुजुर्ग उपेक्षित हो रहे हैं।

बेटा-बहूको भी कार्यक्रम में आना था - अधिवक्तासंतोष देवताले ने कहा संगोष्ठी में बुजुर्ग महिला-पुरुष और स्कूली विद्यार्थी मौजूद हैं। यहां बुजुर्गों के बेटा-बहू को भी आना था। वरिष्ठ नागरिकों के लिए 2007 में कानून अमल में आया। इसमें सरकार ने हर माता-पिता को अपने बच्चों से अधिकार दिलाना सुनिश्चित किया है। जिन माता-पिता के पास धन होता है बेटे और परिजन उनकी देखभाल करते हैं। लेकिन धन नहीं होने पर उन्हें घर से निकालकर वृद्धाश्रम भेज दिया जाता है। हर बेटा अपने कर्तव्यों को पहचानें। बुजुर्ग मानव अधिकार आयोग को परेशानी बताकर अपने अधिकार प्राप्त करें। आयोग संयोजक मेधा भिड़े ने कहा बुजुर्गों के लिए हम मोबाइल अस्पताल बनाएंगे। इससे पता चलेगा कि कौन बुजुर्ग अकेला है। उनकी पूरी जानकारी लेकर हम उनकी मदद करेंगे। संगोष्ठी को शाहपुर नगर पंचायत की नव निर्वाचित अध्यक्ष शोभाबाई लांडे, पूर्व पार्षद डिगंबर गुलवस्कर, उप प्राचार्य रहीदास ने भी संबोधित किया। संचालन संदीप शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में मेघा भीड़े ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में