पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हादसे में विधायक प्रतिनिधि घायल

हादसे में विधायक प्रतिनिधि घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसाड़ फाटे के पास हुआ हादसा, हेलमेट नहीं पहनने से लगी गंभीर चोट

भास्कर संवाददाता | निंबोला

बुधवार को बाइक हादसे में नेपानगर विधायक प्रतिनिधि और एक युवक घायल हो गया। निजी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें इंदौर रैफर किया गया। अस्पताल में पहुंचे प्रोफेसर इस्माइल बफाती, राजू पाटीदार ने उन्हें एंबुलेंस से इंदौर रवाना किया। बताते हैं विधायक प्रतिनिधि ने हेलमेट नहीं पहना था इस कारण उनके सिर में गंभीर चोट लगी।

जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम प्रवीण काटकर और अनिल कुमार अवाड़ बुरहानपुर से पेशी के बाद नेपानगर जा रहे थे। बसाड़ फाटे के पास सामने से आ ही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे अनिल अौर प्रवीण गिर गए। अनिल के पैर में चोट लगी है। प्रवीण को सिर में गंभीर चोट आई है। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। घायल अनिल ने बताया बाइक सवार ने लापरवाही से टक्कर मारकर घायल कर दिया।

विधायक प्रतिनिधी प्रवीण काटकर को इंदौर रेफर किया गया।

खबरें और भी हैं...