पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सावदा में 2 दिनी धार्मिक अनुष्ठान कल

सावदा में 2 दिनी धार्मिक अनुष्ठान कल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर | महाराष्ट्र के सावदा में जैन मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य में वेदी शिलान्यास व मुनिश्री दीक्षा दिवस पर दो दिनी कार्यक्रम होंगे| नितिन जैन ने बताया सावदा स्थित 150 वर्ष प्राचीन जैन मंदिर के जीर्णोद्धार के उपलक्ष्य में 12 फरवरी को सुबह 6.30 बजे श्रीजी अभिषेक, शोभायात्रा, ध्वजारोहण, पूजन होगा| राष्ट्रसंत गणाचार्य 108 श्री विरागसागर महाराज शिष्य मुनिश्री 108 विशेषसागर महाराज और बैतुल के पंडित संजय जैन सरस के सान्निध्य में दोपहर भक्तांबर मंडल विधान होगा| शाम 7.30 सांस्कृतिक कार्यक्रम व इंदौर के संगीतकार पंकज जैन एंड पार्टी ने भजन संध्या रखी है| 13 फरवरी सुबह 7 बजे अभिषेक व पूजा होगी| दोपहर 12.30 बजे मुनिश्री विशेषसागर महाराज का 10 वां गुरु उपकार दिवस मनाया जाएगा। इसमें गुरु पूजन व मंदिर की वेदी शिलान्यास, गुरु विनयांजली, मुनिश्री के प्रवचन होंगे।

खबरें और भी हैं...