पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महाराष्ट्र से आईं दो महिला एजेंट निवेशकों ने घेराव कर रुपए मांगे

महाराष्ट्र से आईं दो महिला एजेंट निवेशकों ने घेराव कर रुपए मांगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैत्रे निवेश कंपनी के नाम पर फर्जीवाड़े का आरोप

भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर
वाघोड़ा से मैत्रे निवेश कंपनी की दो महिला एजेंट बुधवार शाम बुरहानपुर पहुंचीं। चिंचाला में निवेशकों ने एजेंट का घेराव कर जमकर खरी-खोटी सुनाई। सूचना पर लालबाग थाना से पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। निवेशकों ने अब तक के निवेश किए पूरे रुपयाें की मांग की। एजेंटों ने डेढ़ घंटे तक निवेशकों को समझाया, लेकिन किसी ने एक न सुनी। आखिरकार पुलिस एजेंटों को थाने ले आईं। यहां पूछताछ के बाद उन्हें बैठाकर रखा। हालांकि अब तक किसी भी थाने में निवेशकों ने कोई शिकायत नहीं दर्ज नहीं कराई है।

महाराष्ट्र मैत्रे निवेश कंपनी का गढ़ है। करीब 17 साल से कंपनी संचालित है। बुरहानपुर में करीब आठ साल पहले कंपनी आई। कंपनी बुरहानपुर में 150 से अधिक एजेंट बना चुकी है। यह डेढ़ हजार से अधिक लोगों का करोड़ों रुपए ले चुके हैं। शनवारा आरको कॉम्प्लेक्स में मैत्री शाखा है। यहां वर्षा मधुसूदन सतपारकर मैनेजर है। मैनेजर मुंबई के वसई की रहने वाली है। 10 दिन पहले चेक बाउंस मामले में मैनेजर को जेल हुई। उस दिन से मैत्रे कंपनी की शाखा बंद है। एक सप्ताह के बाद निवेशकों को संदेह हुआ। जिलेभर में खबर फैली कि कंपनी करोड़ों रुपए डुबोकर चली गई। तीन-चार दिन से निवेशक शाखा के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन अब तक कहीं से कोई सूचना नहीं मिली है। निवेशकों को चिंता सताने लगी है।

लालबाग चिंचाला के निवेशक क्षेत्र की लक्ष्मी गजानंद मालेकर और ज्योति रविंद्र के घर पहुंचे। करीब तीन दिन से निवेशक उनसे निवेश किए रुपए की मांग कर रहे हैं। लक्ष्मी और ज्योति ने वाघोड़ा की एजेंट योगिता बुगले और साधना महाजन से संपर्क किया। योगिता, साधना ने लक्ष्मी और ज्योति को मैत्रे में एजेंट बनाया था। मंगलवार शाम को वाघोड़ा से दोनों एजेंट कार से शाम 4 बजे चिंचाला पहुंची।

खबर मिलने पर 50 से अधिक निवेशक एजेंट से मिलने आए। चारों ओर से निवेशकों ने उनका घेराव कर दिया। सभी उनसे निवेश किए रुपए मांगने लगे। एजेंटों ने समझाने का प्रयास किया। लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं था। महिला एजेंटों को आंगनवाड़ी में बैठाकर रखा। एजेंट जाने लगी लेकिन निवेशकों ने रोक दिया। निवेशक कार का रास्ता रोककर खड़े हो गए। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा चला।

पुलिस ने पूछताछ कर एजेंटों को रात में छोड़ा
लालबाग थाना से पुलिस मौके पर पहुंची। एजेंटों को पुलिस पूछताछ करने थाने लाई। निवेशकों की भीड़ उनके पीछे थाने चली आई। पूछताछ कर उन्हें देर शाम तक बैठाकर रखा। देर शाम तक थाने के बाहर गहमा-गहमी रही। रात करीब 8.30 बजे महिला एजेंटों को छोड़ दिया। निवेशक भी अपने-अपने घर लौट गए। किसी ने थाने में शिकायत नहीं की।

15 को स्पष्ट होगी स्थिति
मैत्रे शाखा की मैनेजर को चेक बाउंस मामले मेंं जेल हुई है। उसी दिन से शाखा पर ताले लगे हुए हैं। हालांकि अब तक निवेशकों ने कोई शिकायत नहीं की है। दो महिला एजेंटों से पूछताछ की गई है। उनका कहना है कंपनी किसी के रुपए नहीं डुबाेएगी। 15 फरवरी को स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रहे हैं। - शिवकांत दुबे, टीआई थाना लालबाग

महिला एजेंटों से पूछताछ करती पुलिस।

लोगों ने लालबाग थाने पहुंचकर शिकायत की।

खबरें और भी हैं...