पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांधी की अस्थि विसर्जन स्थल पर प्रार्थना हुई

गांधी की अस्थि विसर्जन स्थल पर प्रार्थना हुई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर | सतियारा घाट स्थित महात्मा गांधी की अस्थि विसर्जन स्थल पर बुधवार को सर्वधर्म प्रार्थना हुई। महापौर अनिल भोसले, अध्यक्ष मनोज तारवाला, और गणमान्यजन ने पुष्प अर्पित किए। गीतापाठ पंडित गजेंद्र शास्त्री, आर्यसमाज की प्रार्थना-नीतीप्रकाश, जैन समाज की प्रार्थना महेंद्र जैन ने की। महापौर और निगम अध्यक्ष ने बापू के जीवन पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे मातरम, बापू प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए जो पीर पराई जाने रे और राम धुन रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान निगमायुक्त सुरेश रेवाल, एमआइसी सदस्य विट्ठल खोसे, विनोद पाटील, यशवंत वाढ़े, पार्षद सुवर्णा केडी पटेल, मुकेश चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश कपूर, हीरालाल बड़गुजर, साहित्यकार राजेंद्र मिश्रा, स्कूल शिक्षक सहित अफसर कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...