पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेत में महिला की चाकू मारकर हत्या

खेत में महिला की चाकू मारकर हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीनसाल के नाती के साथ खेत गई महिला की अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। महिला को छाती अौर कमर पर बायीं तरफ करीब छह गहरे घाव लगे हैं। महिला के देर शाम तक घर नहीं लाैटने पर पति और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की। खेत में महिला का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर खकनार थाना टीआई महेश सुनैया ने जवानों के साथ मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। घटना थाना क्षेत्र के शंकर फालिया के पास खेत में बुधवार दोपहर 2.30 बजे से शाम 6 बजे के बीच की है।

जानकारी अनुसार पांगरी निवासी गंगाबाई कैलाश कोरकू (38) तीन साल के नाती रोशन के साथ शंकर फालिया से ढाई किमी दूर अपने खेत गई थी। वह दोपहर 2.30 बजे खेत पहुंची। शाम करीब 5.30 बजे रोशन रोता हुआ घर पहुंचा। उससे कैलाश ने गंगाबाई के बारे में पूछा तो रोशन ने कहा वह खेत पर है। छह बजे तक भी गंगाबाई नहीं लौटी तो कैलाश और ग्रामीण उसे ढूंढने निकले। खेत में उसका खून से लथपथ शव पड़ा था। खकनार थाना टीआई महेश सुनैया ने बताया महिला के साथ किसी तरह की जबरदस्ती के निशान भी नहीं मिले हैं। पुलिस देर रात तक खेत में जांच करती रही। यहां से पुिलस ने जांच पड़ताल के लिए कुछ साक्ष्य जुटाए। गंगाबाई के साथ खेत गए बालक रोशन के सो जाने के कारण उससे पूछताछ नहीं हो सकी। वही घटना के बारे में पुख्ता जानकारी दे सकता है। रोशन के बयान के बाद ही गंगाबाई की मौत का खुलासा होने की बात कही जा रही है।

टीआई ने कहा मामला क्या है यह जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल धारा 302 के तहत केस दर्ज किया है। गंगाबाई की दो बेटी हैं। इनमें से एक की शादी गांव में ही हुई है। दूसरी बेटी की अभी शादी नहीं हुई है।