पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 23 दिसंबर को लगेगा विज्ञान मेला

23 दिसंबर को लगेगा विज्ञान मेला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{कक्षा 9वीं, 10वीं के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

भास्करसंवाददाता| बुरहानपुर

23दिसंबर को प्रगति नगर स्थित शासकीय पुरुषार्थी स्कूल में एक दिनी जिला स्तरीय विज्ञान मेला लगेगा। इसमें जिले भर के हाईस्कूल से कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थी शामिल होंगे। इसको लेकर बुधवार दोपहर सुभाष उत्कृष्ट स्कूल के हॉल में प्राचार्यों की बैठक हुई। जिला शिक्षा अधिकारी आरएल उपाध्याय ने स्कूलों से बच्चों का चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जिला स्तरीय विज्ञान मेले में बाजार से बने-बनाए मॉडल नहीं चलेंगे। मार्गदर्शक शिक्षक की मदद से विद्यार्थियों को नए मॉडल बनवाए। मेले का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना है। चयनित तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। अन्य प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भेट किए जाएंगे।

एडीपीसी रविंद्र महाजन ने कहा मुख्य कथानक अपशिष्ठ प्रबंधन रहेगा। इसमें पॉलीथिन, प्लास्टिक, इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट शामिल हैं। स्वच्छता में स्कूल परिसर, पेयजल, सुविधाघर, घर और आसपास की साफ-सफाई, ऊर्जा प्रबंधन, उर्जा समाज, पर्यावरण स्वास्थ्य, वायु, जल, ध्वनि, मृदा प्रदूषण, भूमिगत जल, प्राकृतिक जल, आकाशीय जल संरक्षण है। इनके अलावा समस्याओं के समाधान, पानी की टंकी में बाकी पानी का स्तर, गैस की टंकी में बाकी गैस का स्तर पर आधारित मॉडल बनाना हैं। बैठक शाम 4 बजे तक चली।

एडीपीसी रवींद्र महाजन ने शिक्षकों को विज्ञान मेेले की तैयारियों की जानकारी दी।