पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्तोत्र पाठ गूंजा, श्री यंत्र सिद्ध किया

स्तोत्र पाठ गूंजा, श्री यंत्र सिद्ध किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आचार्यराजचंद्र सूरिश्वरजी का बुधवार को शहर में विहार हुआ। वे सोनवलड़ी में दादावाड़ी के 100वें महोत्सव में शामिल होने आए हैं। 16 दिसंबर से दादावाड़ी में महोत्सव शुरू होगा। 22 अगस्त तक शताब्दी महोत्सव चलेगा। इसमें शहर सहित मप्र और महाराष्ट्र के समाजजन शामिल होंगे। श्री यंत्र पूजन में बुधवार को सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

श्री शांतिनाथ जैन वाड़ी में श्रीयंत्र का विधिवत पूजन किया गया।

भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर

पुष्यनक्षत्र पर बुधवार को तिलक वार्ड स्थित श्री शांतिनाथ जैन वाड़ी में श्री यंत्र पूजन हुआ। संगीतमय स्तोत्र पाठ के बीच विधिविधान से सामूहिक श्री यंत्र को सिद्ध किया गया। मुंबई से आए आचार्य श्री राजचंद्र सूरिश्वरजी महाराज ने पूजन कराया। हर महीने के पुष्य नक्षत्र पर श्री यंत्र सिद्ध किया जाता है। मंगलवार दोपहर 3.14 बजे पुष्य नक्षत्र लगा। बुधवार शाम 5.21 बजे तक रहा। आचार्य राजचंद्र सूरिश्वरजी के सानिध्य में बुधवार को समाजजन ने श्री यंत्र सिद्ध किए। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ श्री यंत्र पूजन दोपहर 3 बजे तक चला। इसमें समाज के 190 से अधिक इंद्रों ने हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने कहा पूजन स्थल पर सिद्ध यंत्र रखने से हर काम सिद्ध होंगे। इससे घर में धन, सुख-समृद्धि आएगी।