पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिटर्निंग अफसर पर्यवेक्षक पर ईवीएम गड़बड़ी का आरोप

रिटर्निंग अफसर पर्यवेक्षक पर ईवीएम गड़बड़ी का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर

नगरनिगम चुनाव में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी इस्माइल अंसारी ने रिटर्निंग अफसर, पर्यवेक्षकों पर पक्षपात, चुनाव में गड़बड़ी, ईवीएम और दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत मप्र राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त से की है। श्री अंसारी ने बुरहानपुर नगर निगम चुनाव निरस्त किए जाने की मांग की है। श्री अंसारी ने कहा मैं कांग्रेस का महापौर उम्मीदवार रहा हूं। गणना के दौरान वोटिंग मशीनों में मतदान केंद्र पर डाले गए कुल मतों से भिन्न संख्या पाई गई। कई मशीनों में एरर कोड 1534 और एरर कोड 1503 दिखे। इसकी मौखिक-लिखित शिकायत करने, मशीनों में हो रही गलतियों, गड़बड़ियों के कारण परिणाम रोके जाने की शिकायत भी की। लेकिन आरओ और पर्यवेक्षकों ने पक्षपात करते हुए शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। मतगणना राउंड की घोषणा में जान-बूझकर देरी की गई। अंतिम परिणाम की घोषणा भी नहीं की गई।

इस्माइल अंसारी ने कहा रिटर्निंग अफसर द्वारा प्रारूप 21 और 22 की काेई प्रति मतगणना के दिन गणन अभिकर्ताओं को नहीं दी। मौखिक रूप से मांग करने पर 5 दिसंबर को दिए जाने का आश्वासन दिया। लेकिन इस दिन भी प्रारूप 21 और 22 की प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई। ये अफसर निष्पक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया में बाधा डाल रहे हैं। हमें जानकारी मिली है कि प्रारूप 21 के दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर गलत तरीके से नए दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। मशीन में दर्ज गलती और छेड़छाड़ से आई विसंगतियों को दुरूस्त किया जा रहा है।