- Hindi News
- क्रांतिकारी भगतसिंह, सुखदेव राजगुरु, आजाद के परिजन आएंगे
क्रांतिकारी भगतसिंह, सुखदेव राजगुरु, आजाद के परिजन आएंगे
{17 दिसंबर की रात पहुंचेंगे शहर, विवाह समारोह में होंगे शामिल
भास्करसंवाददाता| बुरहानपुर
क्रांतिकारीभगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, डॉ. दयाप्रसाद, अशफाक उल्ला खान के परिजन 18 दिसंबर को बुरहानपुर आएंगे। वे यहां आम आदमी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष शांतनु पाटीदार की शादी में शिरकत करेंगे। क्रांतिकारियों के परिजन लालबाग रोड स्थित श्रीकृष्ण मंगल परिसर में रिसेप्शन के दौरान शांतनु और उनकी जीवनसंगिनी दीपिका को आशीर्वाद देंगे। नासिक जिले के येवला में 16 दिसंबर को दीपिका और शांतनु का विवाह होगा। 17 दिसंबर की रात क्रांतिकारियों के परिजन बुरहानपुर आएंगे। 18 दिसंबर को रिसेप्शन में शामिल होने से पहले वे पत्रकारों से रूबरू हाेंगे।
यहकरेंगे शिरकत
भगतसिंहके पोते अभितेजसिंह संधू, भानजे जगमोहनसिंह संधू, डॉ. गयाप्रसाद के बेटे क्रांतिकुमार कटियार, चंद्रशेखर आजाद के पोते अमित आजाद, सुखदेव के पोते अनूप थापर, राजगुरु के पोते विलासराव राजगुरु, अशफाकउल्ला खान के पोते, वीर सावरकर की पुत्रवधु हिमानी सावरकर, कवयित्री शहनाज हिंदुस्तानी और नर्मदा बचाओ आंदोलन की मेधा पाटकर भी शादी में शामिल होंगी।