- Hindi News
- { बिजली बंद रहने से मरीजों को हुई परेशानी
{ बिजली बंद रहने से मरीजों को हुई परेशानी
{ बिजली बंद रहने से मरीजों को हुई परेशानी
भास्करसंवाददाता | बुरहानपुर
जिलाअस्पताल में मंगलवार दोपहर 1 से 3 बजे तक बिजली बंद रही। इससे मरीज और उनके परिजन गर्मी-उमस से हलाकान हुए। कई मरीज हवा के लिए वार्ड से बाहर गए। अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों को अधिक परेशानी उठाना पड़ी। कुछ मरीजों को परिजन ने हाथ पंखे से हवा की। मरीज-परिजन बिजली कंपनी और अस्पताल प्रबंधन को काेसते रहे।
मंगलवार दोपहर 1 बजे जिला अस्पताल क्षेत्र में बिजली बंद हो गई थी। इससे मरीजों के हाल बुरे हो गए। जिला अस्पताल में जनरेटर है। लेकिन उसका भी डीजल खत्म हो गया। दो घंटे तक बिजली बंद रही। लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने जनरेटर चालू नहीं कराया। कई मरीजों ने डॉक्टरों को समस्या बताई। लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। मरीजों के साथ ही कमरों में बैठे डॉक्टर, कर्मचारी भी गर्मी से परेशान हुए। अस्पताल चौकी में पुलिस जवान भी उमस झेलते रहे। दोपहर 3 बजे बिजली चालू होने के बाद सभी ने राहत महसूस की। लोगों ने कहा जनरेटर में डीजल नहीं था। इस ओर अस्पताल प्रबंधन को ध्यान देना चाहिए। ऐसी लापरवाही में बिजली बंद होने पर मरीज और उनके परिजन परेशान होते हैं। बिजली बंद होने के दौरान जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में करीब 20 से अधिक मरीज भर्ती थे। लोगों का कहना है जिला अस्पताल में जनरेटर है तो इसकी देखरेख करना चाहिए।
शराबजब्त
बुरहानपुर | गणपतिनाका थाना पुलिस ने पांच पुल रोड पर गोपाल चमरिया को हाथ भट्टी शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने शराब का मूल्य 200 रुपए बताया है।