पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाटिका से िबजली समस्या पर चिंता, पहला स्थान मिला

नाटिका से िबजली समस्या पर चिंता, पहला स्थान मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

सावित्रीबाईफुले शासकीय कन्या स्कूल में मंगलवार को जिला स्तरीय विज्ञान नाटिका स्पर्धा हुई। इसमें तीन स्कूलों के छात्र-छात्राआें ने भाग लिया। सावित्रीबाई फुले कन्या स्कूल की छात्राओं ने नाटिका से अक्षय ऊर्जा दोहन का महत्व बताया। उन्होंने सोलर कुकर से भोजन पकाने और सोलर हीटर से पानी गर्म करने के लिए सभी को प्रेरित किया। घरों में सोलर बिजली का उपयोग करने के लिए भी कहा। साथ ही बढ़ती जनसंख्या के मान से बिजली समस्या पर चिंता जताई। शाम 4 बजे मां सरस्वती की आराधना से विज्ञान नाटिका की शुरुआत हुई। शासकीय सुभाष उत्कृष्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने खाद्य पोषण और स्वास्थ्य पर नाटिका प्रस्तुत की। शासकीय दापोरा स्कूल के विद्यार्थियों ने हरित भविष्य के पुर्नचक्रण पर नाटिका की प्रस्तुति दी। निर्णायक प्राचार्य मधुबाला लाड़, प्राचार्य के. हैदर, प्राचार्य स्वर्णा खर्चे थीं। स्पर्धा में सावित्रीबाई फुले कन्या स्कूल की छात्राओं ने पहला स्थान पाया। दूसरा स्थान सुभाष उत्कृष्ट स्कूल और तीसरा स्थान दापोरा शासकीय स्कूल काे मिला। प्राचार्य नीना गुप्ता ने बताया 18 सितंबर को जोन स्तरीय स्पर्धा होगी। इसमें सावित्रीबाई फुृले कन्या स्कूल की छात्राएं हिस्सा लेंगी।