शहर सहित गांवों में 20 मिनट बरसे बादल
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर
मंगलवारदोपहर करीब 1 बजे शहर में तेज बारिश हुई। करीब 20 मिनट तक बादल जमकर बरसे। हालांकि शहर के कुछ क्षेत्र बारिश से अछूते रहे। लालबाग रोड, इंदिरा कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई। लेकिन शहर के कुछ इलाकों में मामूली बूंदाबांदी ही हुई। बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। इससे पहले भी धूप खिली थी और बारिश थमने के बाद भी धूप निकल आई। इससे लोग मौसम का मिजाज नहीं समझ सके। शाम 7 बजे से भी बूंदाबांदी हुई। बारिश थमने के बाद लोग उमस से परेशान हुए। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में 0.84 इंच बारिश हुई। इस साल अब तक 40.8 इंच बारिश हो चुकी है। पिछले साल 1 जून से 16 सितंबर तक 48.79 इंच बारिश दर्ज की गई थी।
निंबोला.गांवसहित क्षेत्र में शाम 5 बजे से बूंदाबांदी हुई। बाहर जरूरी काम के लिए निकले लोग बारिश के आसार देख जल्दी घर लौट गए। वहीं कई लोगों ने मकान-दुकानों का आसरा लिया। हालांकि तेज बारिश नहीं हुई।
खकनार.क्षेत्रमें मंगलवार दोपहर 1 बजे से 15 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। इससे कुछ देर के लिए मौसम में ठंडक घुल गई। हालांकि इसके बाद लोग उमस से परेशान हुए। सुबह से क्षेत्र में धूप खिली रही। दोपहर को बूंदाबांदी के बाद फिर धूप निकल आई।
डोईफोड़िया.क्षेत्रमें दोपहर 3 बजे से रिमझिम बारिश हुई। करीब आधा घंटे चली बारिश से सड़कांे पर पानी बह निकला। बारिश के साथ तेज हवा भी चली। इससे लोगों को परेशानी झेलना पड़ी। हालांकि बारिश थमने के बाद उन्होंने राहत महसूस की।
शाहपुर.नगरसहित आसपास के क्षेत्र में मंगलवार शाम 5 बजे से हल्की बूंदाबांदी हुई। लोगों को तेज बारिश की उम्मीद थी। लेकिन बादल सिर्फ 10 मिनट ही बूंदाबांदी के रूप में बरसे। लोग उमस से परेशान हुए।