- Hindi News
- लावारिस घायल को युवकों ने पहुंचाया अस्पताल
लावारिस घायल को युवकों ने पहुंचाया अस्पताल
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर
शहरके तीन युवकों ने रोड किनारे पड़े घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसका इलाज करवाया। भर्ती कराने के बाद घायल अस्पताल से चला गया। युवकों ने उसे दोबारा यहां भर्ती कराया। घायल युवक के पैर में गंभीर चोट आई थी। जिला अस्पताल से उसे इंदौर रैफर कर दिया गया। लेकिन इसके लिए एंबुलेंस मुहैया नहीं कराई। घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले युवकों में से एक विकलांग है। तीनों युवक अस्पताल में देर तक परेशान होते रहे।
करीब 15 दिन पहले लालबाग क्षेत्र में युवक अब्दुल जहीर खान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। इससे उसके दाहिने पैर में गंभीर चोट आई थी। घायल अब्दुल दो दिन से रोड किनारे पड़ा था। यह देखकर क्षेत्र के सोनू मोहन, किरण मोहन और राजीव नगर निवासी एक युवक ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने कहा इसे इंदौर ले जाओ। युवकों का कहना था इंदौर ले जाने के लिए हम एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं कर सकते। अस्पताल प्रबंधन ने हमारी मदद नहीं की।
घायल युवक को तीनों युवकों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।