- Hindi News
- संगोष्ठी : रोग का पता लगाने में अलाइजा तकनीक बहुत कारगर
संगोष्ठी : रोग का पता लगाने में अलाइजा तकनीक बहुत कारगर
{ रोग प्रतिरोधक तकनीक ‘अलाइज़ा’ विषय पर हुई संगोष्ठी
भास्करसंवाददाता | बुरहानपुर
एनफ्लुएंजा,एचआईवी, फूड एलर्जी, हिमोलिटिक एनीमिया, मंकी पॉक्स, नाॅइल वायरस सहित अन्य जानलेवा रोग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम कर देते हैं। इन रोगों का पता लगाने के लिए अलाइज़ा तकनीक बहुत कारगर है। इस तकनीक से अति सूक्ष्म मात्रा के शारीरिक द्रव्यों का भी परीक्षण किया जा सकता है। ड्रग माॅनिटरिंग मेें यह विधि सटीक परिणाम देती है। अलाइज़ा रीडर की सहायता से एक ही बार में 96 नमूनों का परीक्षण किया जा सकता है। शोध के लिए यह तकनीक लाभदायक सिद्ध हो रही है। प्रो. बृजमोहन मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्नीकल साइंसेस में सोमवार को हुई संगोष्ठी में विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के अधिष्ठाता प्रोफेसर प्रेमकुमार गोयल ने यह बात कही।
प्रोफेसर प्रेमकुमार गोयल ने विद्यार्थियों को अलाइजा तकनीक की जानकारी दी।