- Hindi News
- घोड़ा चला ढाई चाल, ऊंट ने दी राजा वजीर को मात
घोड़ा चला ढाई चाल, ऊंट ने दी राजा-वजीर को मात
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर
आलमगंजस्थित सेंट टेरसा स्कूल में मंगलवार को जिला स्तरीय शालेय शतरंज स्पर्धा कराई गई। इसमें जिले भर के 12 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने उत्साह के साथ बसात पर एक से बढ़कर एक चाल चली। घोड़े ने ढाई चाल चल बाजी पलटी तो ऊंट ने तिरछी चाल चल राजा-वजीर को मात दी। सुबह 11 बजे से सेंट टेरेसा स्कूल परिसर में शतरंज स्पर्धा शुरू हुई। जिला स्तर पर 14 वर्ष बालक, 14 और 17 वर्ष बालिका वर्ग के बीच मैच हुए। इनमें नेहरू मांटेसरी, सेंट टेरेसा स्कूल, शासकीय सुभाष स्कूल, शासकीय लोनी स्कूल, खैराती बाजार उर्दू स्कूल, भारतीय स्कूल, इम्पीरियल एकेडमी, आईडियल स्कूल, देवचंद सपकाले मेमोरियल स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, सेवासदन स्कूल, मार्डन स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
राज्यस्तरीय स्पर्धा बुरहानपुर में 27 से होगी - जिलाखेल अधिकारी गोपाल चौधरी ने बताया विजेता खिलाड़ी अक्टूबर में इंदौर में होने वाली संभागीय स्पर्धा में भाग लेंगे। 27 से 31 अक्टूबर तक बुरहानपुर में राज्य स्तरीय स्पर्धा होगी। इसमें 10 संभाग के खिलाड़ी शामिल होंगे। स्पर्धा के दौरान जगदीश हजारी, शबाना बेदी, युवराज खत्री, हितेंद्र शाह, दिगंबर सोलंकी, दिगंबर महाजन, रितेश चौकसे, सुभाष जाधव, मेघराज महाजन, तुलसी जुमड़े, भगवान महाजन, राजू कोमू, संजीव शिंपी भी मौजूद थे।
इन्होंने मारी बाजी
जिला स्तरीय शतरंज स्पर्धा में बालक-बालिकाओं ने अपना हुनर दिखाया।
{ मिनीबालिका वर्ग :प्रथम- इरम सबा, द्वितीय- सानिया फारुखी, तृतीय- नेती आनंद, चतुर्थ- जुबिया हुसैन, पांचवां- प्रियल अशोक महाजन, छठा स्थान- श्रुति खुराना सेंट टेरेसा स्कूल।
{ जूनियरबालिका :प्रथम- राबिया अख्तर, द्वितीय- निकहत जाहिद अहमद सिद्दीकी, तृतीय- खुशबू युवराज पाटील सेंट टेरेसा, चतुर्थ- भावना संतोष इम्पीरियल स्कूल, पांचवां- श्रुति चंद्रशेखर नेहरू मांटेसरी स्कूल।
{ मिनीबालक वर्ग :प्रथम- अथर्व केतन तारे सेंट जेवियर्स स्कूल, द्वितीय विवेक संजय महाजन, तृतीय- पृथ्वीराज भावसार सेंट टेरेसा स्कूल, चतुर्थ- शुभ मिलींद कापड़िया सेंट टेरेसा स्कूल, पांचवां स्थान- संस्कार अनिल बजाज सेंट टेरेसा स्कूल।