- Hindi News
- नेपा निवासी चीनी महिला को भी मोदी से नागरिकता की उम्मीद
नेपा निवासी चीनी महिला को भी मोदी से नागरिकता की उम्मीद
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर
नेपानगरनिवासी चीनी मूल के सुन टेन फू की प|ी को शादी के 31 साल भी भारतीय नागरिकता नहीं मिली। चीन के बीजिंग शहर के पास खमी गांव की रहने वाली जांग हाई जू 1983 में भारत आई। 27 दिसंबर 1983 को खंडवा में दोनों की शादी हुई। तब से आज तक कई बार खंडवा और बुरहानपुर में नागरिकता के प्रयास किए लेकिन विफल रहे। लेकिन इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नागरिकता की उम्मीद है। मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने आई जांग हाई जू का कहना है कि बुधवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिलेंगे। उम्मीद है कुछ नया कानून बनाएंगे जिससे हम जैसे कितने चीनी मूल के लोगों को भारतीय नागरिकता मिलने में मदद मिलेगी।
चीन के बीजिंग शहर के पास खमी गांव की रहने वाली जांग हाई जू की शादी नेपानगर निवासी चीनी मूल के सुन टेन फू से तय हुई। इसके लिए वे 24 नवंबर 1983 को भारत आई। इसके एक महीने बाद 27 दिसंबर को दोनों की खंडवा में शादी हुई। सुन टेन फू का जन्म कोलकाता में 14 सितंबर 1950 को हुआ था। इसलिए उन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई। फिलहाल दोनों का 27 साल का बेटा रूबेन राइन सुन और 24 साल की बेटी आईवी सुन है। दोनों नेपानगर में पढ़ रहे हैं। बेटा-बेटी को भी भारतीय नागरिकता मिली है। लेकिन शादी के बाद से आज तक जांग हाई जू को भारतीय नागरिकता नहीं मिल सकी। इसके लिए वे 31 साल से लगातार प्रयास कर रहीं हैं। इसके लिए उन्होंने सभी जरूरी दस्तावेज भी जमा कराए। लेकिन सिवाय आश्वासनों के आज तक कुछ नहीं मिला।
अब तक एक्सटेंशन पर रह रहीं भारत में
चीनीभाषा के साथ ही हिंदी भी फर्राटे से बोलने वालीं जांग हाई जू ने बताया अब तक वे एक्सटेंशन पर ही भारत में रह रहीं हैं। हर साल उन्हें यहां रहने के लिए एक्सटेंशन का नवीनीकरण करवाना पड़ रहा है। उनके पति 1975 से नेपानगर में फोटोग्राफी कर रहे हैं। शादी के बाद से ही जांग हाई जू भी नेपानगर में ही रह रहीं हैं। दोनों बच्चों का जन्म भी यहीं हुआ। भारतीय संस्कृति से प्रभावित जांग हाई जू यहीं बसना चाहती हैं। लेकिन आज तक उन्हें यहां की नागरिकता नहीं मिल सकी है। बावजूद उन्होेंने उम्मीद नहीं छोड़ी है। उनका कहना है मुझे जल्द ही भारतीय नागरिकता मिल जाएगी।
पति सुनटेन फू और प|ी जाॅग हाईजू ने भारतीय नागरिकता के लिए कलेक्टर ज