पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11 केवी का तार गिरा, 20 गांव की बिजली बंद

11 केवी का तार गिरा, 20 गांव की बिजली बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

मंगलवारशाम 5 बजे बुरहानपुर-अमरावती रोड किनारे सिरपुर के पास 33 केवी लाइन पर 11केवी का तार टूटकर गिर गया। तार टूटते ही चिंगारी निकली। गनीमत है रोड किनारे और खेत में कोई मौजूद नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। यहां से गुजर रहे शिकारपुरा के रविंद्र रमेश पाटील ने तार टूटते देख तुरंत शिकारपुरा ग्रिड पर सूचना दी। लाइनमैन मौके पर पहुंचा। देर शाम तक सुधार चलता रहा। फाल्ट होने से क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों की बिजली बंद हो गई। इससे लोग परेशान होते रहे।

शिकारपुरा के पास नियम विरुद्ध 33 केवी लाइन के ऊपर 11 केवी लाइन लगा दी गई है। मंगलवार को 11केवी का तार टूटकर 33 केवी लाइन पर जा गिरा। इससे फाल्ट हो गया। इससे सिरपुर, शिकारपुरा, खैरखेड़ा, निंबापुर, डोईफोड़िया, ताजनापुर, बलवाड़ा, कारखेड़ा, नांदुरा, खापरखेड़ा, हसीनाबाद, लोखंडिया, नागझीरी सहित 20 से अधिक गांवों में बिजली बंद हो गई। शाम तक बिजली चालू नहीं होने से लोगों की खासी फजीहत हुई। लोगों ने इसे बिजली कंपनी की लापरवाही बताया।

कई बार शिकायत की है सिरपुरके मनोहर पाटील, विनोद पाटील, दिनेश पाटील, अनिल राठौर, अर्जुन बोबड़े ने बताया बिजली कंपनी ने लापरवाही बरती है। यह हादसा गांव में होता तो जनहानि भी हो सकती थी। 33 केवी के ऊपर नियम विरुद्ध 11 केवी के तार लगाए गए हैं। जबकि 33 केवी के तार ऊपर लगाए जाने चाहिए थे। भाजपा विमुक्त एवं घुम्मकड़ जाति प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक संजय जाधव ने कहा लापरवाही की जांच के लिए सीएम शिवराजसिंह चौहान, बिजली कंपनी सीएमडी, कलेक्टर सहित अन्य अफसरों को शिकायत की जा चुकी है। बावजूद इसके कार्रवाई नहीं की जा रही है।

सिरपुर के पास तार टूटा। लाइनमैन सुधार के लिए पहुंचा।