- Hindi News
- खकनार डोईफोड़िया. तेजबारिश के कारण सोमवार रात क्षेत्र के नदी नाले उफान
खकनार/डोईफोड़िया. तेजबारिश के कारण सोमवार रात क्षेत्र के नदी-नाले उफान
खकनार/डोईफोड़िया. तेजबारिश के कारण सोमवार रात क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर रहे। इससे कुंडिया नाले की पुलिया बह गई। इस कारण बुरहानपुर-खकनार रोड पर आवाजाही पांच घंटे तक बंद रही। पुलिया के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही। सतहसीलदार केएस गौतम भी मौके पर पहुंचे। रोड निर्माण कंपनी द्वारा पांच घंटे की मशक्कत से पुलिया दुरुस्त की गई। इसके बाद मंगलवार सुबह 11 बजे बुरहानपुर-खकनार रोड के कुंडिया नाले पर नई पुलिया बनाई जाना है। इसलिए यहां फिलहाल अस्थायी पुलिया बनाई गई थी। लोगों ने बताया कुंडिया नाले पर हर साल फजीहत झेलना पड़ती है। पिछले साल इसमें बहने से एक महिला की मौत भी हो चुकी है। बीए का पेपर देने कई विद्यार्थियों को खकनार जाना था। उन्हें बसाली, कांगरी हाेते हुए 15 किमी का फेरा लगाकर खकनार पहुंचना पड़ा।
कुंडिया नाला उफना, बुरहानपुर-खकनार रोड पांच घंटे बंद रहा