- Hindi News
- पत्नी को बनाया बंधक 80 हजार में बेच दी बेटी
पत्नी को बनाया बंधक 80 हजार में बेच दी बेटी
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर
नेपानगरके रहमानपुरा निवासी शेख रफीक नत्थू ने प|ी लीलाबाई को बंधक बनाने और साल भर पहले 80 हजार रुपए में बेटी को बेचे जाने की शिकायत मंगलवार को कलेक्टर जेपी आइरिन सिंथिया से की। उसने रतलाम के खेजड़िया निवासी गोविंदसिंह हरिसिंह, मिडली की बालकबाई अंतरसिंह पर प|ी लीलाबाई को बंधक बनाने का आरोप लगाया। रफीक ने बताया गोविंद ने गहने लौटाने के बहाने प|ी लीलाबाई को खेजड़िया बुलाया। इसके बाद लीलाबाई नहीं लौटी। उसका मोबाइल भी बंद है। मामले की शिकायत लेकर नावरा चौक गया तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कलेक्टर ने जांच के लिए मामला महिला सेल डीएसपी आरएस अंब को सौंपा है। शेख रफीक ने कलेक्टर को बताया एक साल पहले लीलाबाई काम की तलाश में रतलाम गई थी। यहां गोविंदसिंह ने उसे काम दिलाने का झांसा दिया। खेजड़िया गांव में बंधुआ मजदूर बनाकर खेती के काम करवाता रहा। प|ी के साथ दोनों नाबालिग बेटी भी गई थी। इस बीच गोविंदसिंह ने प|ी लीलाबाई के गहने बेच दिए। बाद में बड़ी बेटी को उसने 80 हजार रुपए में रतलाम के ग्राम मिडली निवासी तूफान उर्फ नारायण ओंकारसिंह को बेचकर उससे शादी करा दी। प|ी और बेटियां किसी तरह बचकर घर लौटीं। लेकिन अब बेचे गए गहने लौटाने के बहाने मेरी प|ी को बुलाकर बंधक बना लिया गया है।
कलेक्टर को पीड़ित शेख रफीक नत्थू ने बेटी को बेचने की शिकायत की।