- Hindi News
- गोवंश तस्करी मामले में वाहन मालिक को जेल भेजा
गोवंश तस्करी मामले में वाहन मालिक को जेल भेजा
गोवंश तस्करी मामले में वाहन मालिक को जेल भेजा
खंडवा.गोवंशतस्करी मामले में कोतवाली पुलिस ने वाहन मालिक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया। घटना 7 जुलाई की है। गोवंश रक्षा सह प्रमुख लोकेंद्र सिंह गौड़ की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बुरहानपुर रोड पर सिरपुर फाटे के पास क्वालिस वाहन क्रमांक एमपी 37 डी 0219 को जब्त कर वाहन से गोवंश बरामद किया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश की। लेकिन गाेवंश परिवहन करने वाले नहीं मिले। पुलिस ने वाहन मालिक जगदीश पिता प्रेम बढ़ई निवासी ग्राम खरवा जिला सीहोर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था।